IPL 2025 चालू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। जिसके लिए सारी टीमें तैयारी में जुट गई है pefending champion Kolkata knight riders भी पूरी तरह शिद्दत के साथ तैयारी कर रही है।
IPL 2025 शुरू हो जा रहा है जिसके लिए बहुत कम समय बचा है। सभी टीमें इसके लिए तैयारी मै लगी हुई है। Defending champion Kolkata knight riders भी शिद्दत के साथ IPL 2025 की तैयारी कर रही है। पिछली बार विजेता रह चुके KKR के पास। इसबर कप्तान श्रेयस अय्यर मिचेल स्टार्क और ओपनर फिल साल्ट भी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद केकेआर कागजों पर काफी मजबूत नज़र आ रही है। KKR ने अपने नए कप्तान का भी घोषित कर दिया है। KKR ने वेंकटेश अय्यर के ऊपर 23.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम खर्च की थी। ऐसे में उम्मीद की जाती थी कि वेंकटेश ही नए कप्तान बनेंगे। लेकिन KKR ने अजिंक्य रहाणे के अनुभव को अहमियत दी है। लेकिन इसके बावजूद KKR कागजों पर काफी मजबूत नज़र आ रही है।
IPL 2025 मै क्या रहाणे करेंगे कमाल।
KKR के साथ यह दूसरा सीजन है रहाणे का। साल 2022 में भी वह KKR के साथ ही थे। लेकिन उस वक्त उनका बल्ला खामोश रहा था और वह सात मैचों में सिर्फ 133 रन ही बना सके थे। लेकिन पिछले कुछ समय में रहाणे ने T20 को लेकर अपनी सोच में बदलाव किया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे ने आठ पारियों में 469 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 164.56 का था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की थी। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि रहाणे की कप्तानी का अनुभव KKR के काम आएगा।
इसलिए KKR मजबूत नज़र आ रही है।
KKR का सबसे मजबूत पहलू उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्ला गुरबाज, रहाणे, वेंकटेश अय्यार, और रिंकू सिंह उनके परमुख छह खिलाड़ी हैं। और इनका बल्ले से योगदान IPL 2024 में नजर आ ही चुका है। नारायण ने पिछले सीजन में 17 विकेट लिए थे जो हर्षित राणा और आंद्रे रसेल के बाद टीम के लिए तीसरा बेस्ट प्रदर्शन था। वरुण चक्रवर्ती के साथ सुनील नारायण की जुगलबंदी KKR के लिए वरदान साबित हो सकती है।
तेज गेंदबाजों मै अनुभव की कमी।
KKR के लिए अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी सबसे बड़ी समस्या है। हालांकि उनके पास स्पेंसर जॉनसन और हर्षित राणा जैसे युवा नाम हैं। लेकिन यह दोनों मिलकर भी मिचेल स्टार्क की बराबरी नहीं कर सकते। इस बार KKR ने दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया को भी अपने साथ जोड़ा है। लेकिन नॉर्किया ने पिछले दो IPL SEASON में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे बहुत उम्मीद नहीं है। वैसे उसके पास आंद्रे रसेल भी हैं जो बतौर गेंदबाज काफी प्रभावी रहते हैं। उन्होंने पिछले साल सुनील नारायण से ज्यादा विकेट लिए थे।
IPL 2025 में क्या रहेगी उम्मीद।
कागजों पर KKR की टीम काफी मजबूत नज़र रही है। टीम की स्ट्रेंथ को देखते हुए वह एक बार फिर फाइनल में पहुंचने की दावेदार लग रही है। हालांकि इस टीम की कुछ कमजोरियां भी हैं। लेकिन KKR के पास वो टीम है जो अपने खिताब की रक्षा कर सकती है।